आईसीएसआई यानी द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया (ICSI) ने सोमवार को अपने सीएस फाउंडेशन यानी कंपनी सेक्रेटरी फाउंडेशन प्रोग्राम के परिणाम घोषित कर दिए हैं। कंपनी सेक्रेटरी फाउंडेशन प्रोग्राम के लिए परीक्षा दिसंबर 2020 में आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu या रिजल्ट वेब पोर्टल icsi.examresults.net पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
इस परीक्षा के परिणामों में ऑल इंडिया रैंकिंग टॉप 25 में राजस्थान के 16 विद्यार्थियों ने अपना दबदबा दिखाया है। जयपुर के 11 व जोधपुर के 05 प्रतिभाशाली छात्रों ने शीर्ष 25 में जगह बनाई है। 70.22 प्रतिशत विद्यार्थियों ने इस बार परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। सीएस फाउंडेशन परीक्षा में जोधपुर के दो भाइयों सार्थक व यथार्थ ने क्रमश: 10वीं और 14वीं रैंक प्राप्त की है।
गौरतलब है कि आईसीएसआई द्वारा सीएस फाउंडेशन जून 2020 की परीक्षाओं को कोरोना महामारी के चलते बार-बार स्थगित करना पड़ा था। इस परीक्षा को दिसंबर 26 और 27 तारीख को आयोजित किया गया था। दूसरी तरफ, इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया की ओर से सोमवार को सीएस एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट और सीएस फाउंडेशन के परिणाम भी घोषित किए गए हैं।
जिन अभ्यर्थियों ने सीएस एक्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) परीक्षा दी है, वे आधिकारिक वेबसाइट
icsi.edu के जरिए अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपने लॉग इन विवरण के जरिए रिजल्ट देख सकते हैं। आपको बता दें कि इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने सीएस एक्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट की परीक्षा इसी साल 09 और 10 जनवरी का आयोजित की थी।
ऐसे देखें रिजल्ट :
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
- यहां होम पेज पर ही आपको रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
- जिस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
- जहां आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
- इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
- आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।