फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan BSTC 2019: कब और कैसे देखें परिणाम, अधिकारी ने दी जानकारी 

Mon, 01 Jul 2019 05:31 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा (BSTC) के परिणाम का इंतजार अभ्यर्थियों को काफी समय से है। लेकिन परिणाम की घोषणा को लेकर किसी तय तारीख या समय की घोषणा नहीं की जा रही है। हालांकि यह परिणाम जल्द ही जारी होने की संभावना जताई जा रही है। इधर, एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने कहा है कि राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट जारी करने की कोई तारीख तय नहीं की गई है।  लेकिन रिजल्ट (BSTC Result 2019) जल्द ही किसी भी समय जारी किया जा सकता है। अधिकारी ने यह भी बताया है कि रिजल्ट की तारीख तय होते ही उसकी सूचना राजस्थान बीएसटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर दे दी जाएगी। 

विज्ञापन


बता दें कि इस साल प्री डीएलएड परीक्षा 26  मई को दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी। जबकि आवेदन की प्रक्रिया मार्च से लेकर अप्रैल तक चली थी। इस साल करीब 7.5 लाख अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे रिजल्ट जारी होने के बाद राजस्थान बीएसटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर उसे देख सकते हैं। रिजल्ट राजस्थान बीएसटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किये जाएंगे।
 
Rajasthan BSTC 2019: ऐसे देख सकेंगे अपना परिणाम

  • राजस्थान बीएसटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर प्री-डीएलएड बीएसटीसी रिजल्ट 2019 के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज कर सबमिट करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर होगा।
  • इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट लेकर भविष्य की प्रक्रियाओं के लिए सुरक्षित रख लें।

इस परीक्षा के जरिये राजस्थान के प्रमुख संस्थानों में डीएलएड कोर्स में दाखिला दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान बीएसटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें