फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Board Result 2024: आरबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, तीनों स्ट्रीम में लड़कियों का प्रर्दशन रहा बेहतर

Mon, 20 May 2024 01:26 PM IST
कृपा अरोड़ा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajasthan Board 12th Result 2024: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। क्या रहा इस वर्ष पास प्रतिशत और कैसे कर पाएंगे छात्र रिजल्ट चेक, यहां पढ़ें।

आरबीएसई 12वीं का रिजल्ट अपने फोन पर चेक करने के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन
Rajasthan Board 12th Result 2024 - फोटो : Infographic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan Board 12th Result 2024: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए है। छात्र अमर उजाला की वेबसाइट results.amarujala.com के माध्यम से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। राजस्थान बोर्ड 12वीं के परिणाम विज्ञान, वाणिज्य और कला सहित तीनों वर्ग के लिए घोषित किए गए हैं। 

विज्ञापन


आरबीएसई 12वीं का रिजल्ट अपने फोन पर चेक करने के लिए यहां क्लिक करें।

Rajasthan Board 12th Result 2024: क्या रहा है उत्तीर्ण प्रतिशत

  • विज्ञान 97.73% बच्चे उत्तीर्ण हुए।
  • वाणिज्य संकाय में 98.95% बच्चे पास हुए। 
  • कला संकाय में 96.88%  बच्चों ने कामयाबी हासिल की।

Rajasthan Board 12th Result 2024:  तीनों संकायों में लड़कियां आगे

विज्ञान संकाय
लड़के 97.08%
लड़कियां 98.90% 

वाणिज्य संकाय
लड़के 98.66%
लड़कियां 99.51%

कला संकाय 
लड़के 95.80%
लड़कियां 97.86%

आपको बता दें कि छात्रों को परिणाम डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। इस वर्ष, राजस्थान बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 29 फरवरी से 04 मार्च, 2024 के बीच आयोजित की गई थी। राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स वर्ग की परीक्षाओं के लिए 8,66,270 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।  

Rajasthan Board Result 2024: कैसे चेक करें परिणाम 
  • सबसे पहले अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाएं।
  • यहां राजस्थान बोर्ड वाले अनुभाग पर क्लिक करें।
  • अब रिजल्ट देखने के लिए 10वीं/12वीं वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • इसकी कॉपी डाउनलोड करें।
विज्ञापन

RBSE 12th Result 2024: लड़कियों ने तीनों संकाय में मारी बाजी

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान ने सोमवार को 12 वीं का परिणाम जारी किया।  विज्ञान, कला और वाणिज्य तीनों संकाय का अलग-अलग परिणाम जारी किया है। 

तीनों ही संकाय में लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से अधिक रहा है। विज्ञान संकाय की बात करें तो  279911 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें परीक्षा में 277375 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें लड़कों का पास प्रतिशत 97.08% है तो लड़कियों का पास प्रतिशत 98.90 है। 

वाणिज्य संकाय की बात की जाए, इसमें 29387 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जबकि 29030 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। लड़कों का पास प्रतिशत 98.66 है, तो लड़कियों का पास प्रतिशत 99.51 रहा।

ठीक ऐसा ही कला संकाय में भी रहा। कला संकाय में 719743 ने पंजीकरण किया था। इसमें से परीक्षा में 75415 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। कला संकाय में 95.80% लड़के पास हुए। तो 97.86% लड़कियां पास हुईं।

तीनों ही संकाय में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा है। बता दें कि 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बोर्ड प्रशासन ने परिणाम जारी किया था। उनके साथ बोर्ड सचिव भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें