आपको बता दें कि छात्रों को परिणाम डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। इस वर्ष, राजस्थान बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 29 फरवरी से 04 मार्च, 2024 के बीच आयोजित की गई थी। राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स वर्ग की परीक्षाओं के लिए 8,66,270 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।
Rajasthan Board Result 2024: स्कोरकार्ड पर चेक करें ये विवरण
आरबीएसई मार्कशीट में छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, विषय-वार अंक, कुल अंक, ग्रेड, उत्तीर्ण या असफल स्थिति और कोई टिप्पणी जैसे विवरण होंगे। ऑनलाइन उपलब्ध आरबीएसई कक्षा 12 परिणाम 2024 अनंतिम है और छात्र अपने संबंधित स्कूलों से अपनी मूल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।
Rajasthan Board Result 2024: कैसे चेक करें परिणाम
- सबसे पहले अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाएं।
- यहां राजस्थान बोर्ड वाले अनुभाग पर क्लिक करें।
- अब रिजल्ट देखने के लिए 10वीं/12वीं वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर दर्ज करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
- इसकी कॉपी डाउनलोड करें।