फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway Recruitment: एक साल में 1.48 लाख से ज्यादा लोगों को नौकरी देगा रेलवे, जानें पूरा प्लान

Tue, 14 Jun 2022 10:32 PM IST
कुमार संभव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रेलवे ने बताया कि 2014-15 से 2021-22 तक कुल 3,49,422 लोगों को नौकरी दी गई। अगर साल के हिसाब से औसत देखा जाए तो हर साल 43,678 लोगों को नौकरी मिली।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे में जल्द ही बंपर भर्तियां निकलने वाली हैं। इस संबंध में खुद रेलवे ने मंगलवार (14 जून) को जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि रेलवे इस साल 1,48,463 लोगों को नौकरी देगा। रेलवे ने यह एलान उस वक्त किया, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले 18 महीने के दौरान अलग-अलग विभागों और मंत्रालयों में 10 लाख लोगों को नौकरी देने के निर्देश दिए। बता दें कि पिछले आठ साल के दौरान रेलवे ने हर साल औसतन 43,678 लोगों को नौकरी दी है। 

विज्ञापन


डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर ऑन पे एंड अलाउंस की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, एक मार्च 2020 तक केंद्रीय कर्मचारियों की संख्या 31.91 लाख थी। इस आंकड़े में केंद्र शासित प्रदेशों में कार्यरत कर्मचारी भी शामिल हैं, जबकि केंद्र सरकार के तहत आने वाले सभी विभागों में 40.78 लाख पद स्वीकृत किए गए हैं। इसके मुताबिक, करीब 21.75 फीसदी पद रिक्त हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि इन कर्मचारियों में 92 फीसदी मैनपावर पांच मुख्य मंत्रालयों या विभागों से ताल्लुक रखता है, जिनमें रेलवे, डिफेंस (सिविल), होम अफेयर्स, पोस्ट्स एंड रेवेन्यू शामिल हैं। अगर केंद्र शासित प्रदेशों के अलावा कुल 31.33 लाख केंद्रीय कर्मचारियों की बात करें तो इनमें 40.55 फीसदी कर्मचारी रेलवे में कार्यरत हैं। 

भाजपा को घेर चुका है विपक्ष

सरकार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पीएम मोदी के निर्देश के तहत विभिन्न विभागों और 91 मंत्रालयों को रिक्त पदों की सूची बनाने के लिए कहा गया है। साथ ही, 10 लाख लोगों को नौकरी देने का फैसला किया गया। बता दें कि विधानसभा चुनावों के दौरान विभिन्न विपक्षी दलों ने बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा को घेरा था। 

रेलवे ने दी यह अहम जानकारी

रेलवे ने बताया कि 2014-15 से 2021-22 तक कुल 3,49,422 लोगों को नौकरी दी गई। अगर साल के हिसाब से औसत देखा जाए तो हर साल 43,678 लोगों को नौकरी मिली। वहीं, 2022-23 में 1,48,463 लोगों को नौकरी दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें