फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई का निर्देश: बोर्ड ने स्कूलों से उम्मीदवारों की सूची जमा करने को कहा, 16 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

Sun, 12 Jun 2022 06:28 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली। 

सार

10वीं-12वीं के लिए परीक्षाओं में बैठने के लिए विद्यार्थियों की एलओसी तैयार करना जरूरी है। इसके तहत दसवीं और बारहवीं के छात्रों को पांच विषयों के लिए 1500 रुपए परीक्षा शुल्क चुकाना होगा।
विज्ञापन
CBSE - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सभी स्कूलों से 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्रों की लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स (एलओसी) जमा करने के लिए कहा। स्कूलों के लिए एलओसी जमा कराने की प्रक्रिया 16 जून से शुरू होगी। 31 अगस्त तक सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे जमा करा सकते हैं। बोर्ड ने इस संबंध में स्कूल प्रमुखों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। स्कूल एक बार छात्रों की एलओसी से जुड़ा डेटा अपलोड करने के बाद उसमें सुधार नहीं  कर सकेंगे।

विज्ञापन


10वीं-12वीं के लिए परीक्षाओं में बैठने के लिए विद्यार्थियों की एलओसी तैयार करना जरूरी है। इसके तहत दसवीं और बारहवीं के छात्रों को पांच विषयों के लिए 1500 रुपए परीक्षा शुल्क चुकाना होगा।

दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढने वाले एससी और एसटी छात्रों को परीक्षा शुल्क के रूप में 1200 रुपए का भुगतान करना होगा। यदि कोई छात्र किसी अतिरिक्त विषय का चयन करता है तो उसे परीक्षा शुल्क के रुप में 300 रुपये प्रति विषय का भुगतान करना होगा। स्कूल दो हजार रूपये लेट फीस के साथ एक सितंबर से 15 सितंबर तक छात्रों परीक्षा शुल्क जमा करा सकते हैं। बाहरवीं के छात्रो को प्रेक्टिकल के लिए प्रति विषय 150 रुपये का भुगतान भी करना होगा।
विज्ञापन


दृष्टिबाधित छात्रो को परीक्षा शुल्क चुकाने से छूट रहेगी। मालूम हो कि बोर्ड की ओर से पहले ही घोषणा की जा चुकी है कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 से एक बार ही बोर्ड की परीक्षा होगी। जबकि कोरोना महामारी के कारण सत्र 2021-22 के तहत पचास-पचास फीसदी पाठ्यक्रम के साथ दो बार परीक्षा आयोजित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें