Railway recruitment: शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा
अपरेंटिस के रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। अधिसूचना में दिए दिशा-निर्देशों के अनुसार उम्मीदवारों के पास राष्ट्रीय व्यापार प्रमाणपत्र होना चाहिए। आवेदन करने के लिए न्यूनतम आवश्यक आयु सीमा 15 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष निर्धारित की गई है। एससी, एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट दी गई हैं वहीं ओबीसी और सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 3 वर्ष छूट दी गई हैं और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट 10 वर्ष निर्धारित की गई है।