Karnataka CET 2022: 16 जून से शुरू होगी परीक्षा
कर्नाटक के उच्च शिक्षा मंत्री सीएन अश्वथनारायण ने कर्नाटक सीईटी 2022 परीक्षा तिथियों की जानकारी देते हुए 16 जून से 18 जून तक कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस परीक्षा आयोजित कराने की घोषणा की हैं।
परीक्षा की तारीखें निम्न हैं-:
- जीव विज्ञान विषय की परीक्षा 16 जून, 2022 को सुबह की शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
- गणित विषय की परीक्षा 16 जून, 2022 को ही दोपहर की शिफ्ट में निर्धारित की गई है।
- भौतिकी विषय की परीक्षा 17 जून, 2022 को सुबह की शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
- विज्ञान विषय की परीक्षा 17 जून, 2022 को ही दोपहर की शिफ्ट में निर्धारित की गई है।
- इनके अलावा कन्नड़ (होरानाडु और गडिनाडु) भाषा की परीक्षा 18 जून, 2022 को होगी।
Karnataka CET 2022: आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
- कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन करते समय छात्र नीचे दिए गए दस्तावेज जरूर अपने साथ रख लें।
- आवेदन करने के लिए कक्षा 10वीं, 12वीं अंकसूची और साथ ही स्कूल की अन्य जानकारी होना जरूरी है।
- आधार नंबर के लिए आधार कार्ड और जन्म तिथि प्रमाण पत्र।
- आवेदक का स्थाई पता (निवासी प्रमाण पत्र)।
- जाति प्रमाण पत्र।
- हस्ताक्षर, पासपोर्ट फोटो और माता-पिता के हस्ताक्षर की स्कैन की गई पीडीएफ।
Karnataka CET 2022: जानें आवेदन प्रक्रियाआवेदक सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cetonline.karnataka.gov.in या kea.kar.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर कर्नाटक सीईटी आवेदन की लिंक पर क्लिक करें।
- महत्वपूर्ण विवरण दर्ज कर अपना पंजीकरण करें।
- आवेदन पत्र भरें और पूछे गए दस्तावेजों को अपलोड करें।
- पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें, सबमिट पर क्लिक करें।
- अब आवेदन पत्र का भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।