छात्रवृत्ति छीन लेना अन्यानय नहीं, बल्कि बहुजन शिक्षा का खुला विरोध: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने दावा किया कि सरकारी स्कूलों की संख्या घटाना, छात्रों को मनमाने तरीके से 'योग्य नहीं' बताकर अवसरों के द्वार बंद करना और मेहनत से हासिल की गई छात्रवृत्तियां छीन लेना केवल अन्याय नहीं है, बल्कि बहुजन शिक्षा का खुला विरोध है।
उन्होंने लिखा, "यह वही मनुवादी सोच है जो एक बार फिर एकलव्य से उसका अंगूठा मांग रही है। हम बहुजनों का शिक्षा का मौलिक अधिकार छिनने नहीं देंगे।"
कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार से मांग की कि इन 66 छात्रों को विदेश भेजने के फैसले को तुरंत पलटा जाए।