समिति 24 अगस्त को सौंपेगी रिपोर्ट
समिति का उद्देश्य एनटीए द्वारा आयोजित परीक्षाओं के पारदर्शी और कदाचार मुक्त आयोजन के लिए सुझाव देना है। सुझाव देने की अंतिम तिथि 7 जुलाई थी। समिति की पहली बैठक 24 जुलाई को हुई थी। समिति अपनी रिपोर्ट 24 अगस्त को सौंप सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, समिति विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं पर उनके उद्देश्य के हिसाब से मंथन कर रही है। उदाहरण के लिए नीट और जेईई मेन प्रोफेशनल कोर्सेज में एडमिशन के लिए होती हैं, सीयूईटी अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए और यूजीसी नेट असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता, जूनियर रिसर्च फेलोशिप एवं पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए आयोजित की जाती है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, समिति परीक्षा आयोजित करने के विभिन्न मोड्स और पहलुओं पर विचार कर रहा है। साथ ही, परीक्षा का उद्देश्य और उसमें शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या को भी देखा जा रहा है।
एनटीए की परीक्षा कराने की प्रक्रिया की शुरूआत से लेकर अंत तक बारीकी से जांच की जा रही है। इसमें है। प्रश्न पत्र सेट करना, पैटर्न, उसकी आवाजाही जैसी चीजें शामिल हो सकती हैं।
नीट मामले से जुड़ी सभी (नई याचिकाओं और लंबित पड़ी याचिकाओं) पर सुनवाई एक साथ की जाएगी, जोकि 18 जुलाई को होनी है।