क्यूएस ग्लोबल एमबीए रैंकिंग (QS Global MBA Ranking 2020) जारी कर दी गई है। इसमें दुनिया भर के एमबीए संस्थानों के कुल 240 प्रोग्राम्स को शामिल किया गया। इस बार भारतीय बिजनेस स्कूलों (B Schools) की रैंकिंग पिछली बार की तुलना में बेहतर हुई है। वैश्विक स्तर पर टॉप 50 की सूची में दो भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIMs) हैं।
यह रैंकिंग 25 और 26 सितंबर 2019 की रात लंदन में जारी की गई। इस सूची में पेंसिल्वेनिया (अमेरिका) और स्टैनफोर्ड (अमेरिका) संयुक्त रुप से पहले स्थान पर हैं। जबकि इनसिड (फ्रांस) और एमआईटी (अमेरिका) संयुक्त रुप से तीसरे स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर किसी भी संस्थान को जगह नहीं मिली है।
टॉप 10 में अमेरिका के सात, फ्रांस के दो और ब्रिटेन का एक बिजनेस स्कूल है।
ये भी पढ़ें : IIT में कमजोर छात्रों को मिलेगा कोर्स छोड़ने का विकल्प, लेकिन जारी रहेगी पढ़ाई
ऐसी रही भारतीय बिजनेस स्कूलों की रैंकिंग
बी स्कूल नई रैंकिंग पुरानी रैंकिंग
आईआईएम अहमादाबाद 40 48
आईआईएम बंगलूरू 44 71
आईएसबी हैदराबाद 98 100
आईआईएम कोलकाता 101-110 111-120
एमपी जैन आईएमआर मुंबई 151-200 201 से ऊपर
ये भी पढ़ें : Flipkart के को-फाउंडर बिन्नी बंसल को IIT Delhi देगा अवॉर्ड, जानें इनकी कहानी
आईआईएम अहमदाबाद (IIM A) एशिया की रैंकिंग में छठे और आईआईएम बंगलूरू (IIM B) आठवें स्थान पर है।
क्यूएस के सीईओ के अनुसार, यह रैंकिंग मास्टर्स इन मैनेजमेंट में 128 प्रोग्राम्स, मास्टर्स इन फाइनांस में 155 प्रोग्राम्स, मास्टर्स इन बिजनेस एनालिटिक्स में 84 प्रोग्राम्स, मास्टर्स इन मार्केटिंग में 77 प्रोग्राम्स पर आधारित है।
ये भी पढ़ें : भारत में किस देश से आते हैं सबसे ज्यादा छात्र, उत्तर प्रदेश भी है इनकी पसंद