फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के मन से गणित का डर दूर करेंगी पहेलियां

Fri, 01 Nov 2019 06:28 AM IST
संजीव कुमार झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पढ़ाई - फोटो : PTI
विज्ञापन
बच्चों के मन से गणित का डर खत्म करने के लिए सीबीएसई ने एक और कदम उठाया है। आगामी 29 नवंबर को आर्यभट्ट गणित चैलेंज (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) आयोजित किया जा रहा है। इसमें पहेलियां भी शामिल होंगी। इस चैलेंज से पता चलेगा कि बच्चे दैनिक जीवन में गणित का किस हद तक इस्तेमाल करने में सक्षम है।
विज्ञापन


सीबीएसई का मानना है कि छात्रों को गणितीय समाधान, परिणाम या निष्कर्ष की वास्तविक जीवन के संदर्भ में व्याख्या करनी आनी चाहिए। ऐसा कर बच्चों के मन से गणित का डर दूर किया जा सकता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए गणित चैलेंज का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सीबीएसई से जुड़े सभी स्कूलों के आठवीं से दसवीं के छात्र शामिल हो सकेंगे।

कंप्यूटर आधारित इस टेस्ट में बच्चे गणित को कैसे अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं इसका मूल्यांकन किया जाएगा। इस टेस्ट में परिवर्तन और रिश्ते, अंतरिक्ष और आकार, मात्रा, अनिश्चितता और डेटा, गणित सीखने की खुशी आदि से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। पहेलियां, गणित का इतिहास, करंट अफेयर्स, हमारे चारों ओर गणित से संबंधित प्रश्न भी पूछे जाएंगे।
विज्ञापन


गणितीय क्षमता में संख्यात्मक क्षमता, तर्क से संबंधित प्रश्न होंगे। दो चरणों में होने वाला यह टेस्ट पूरी तरह से वस्तुनिष्ठ होगा। एक घंटे के इस टेस्ट में कुल 60 अंकों के प्रश्न होंगे और नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। स्कूल इस टेस्ट के लिए सीबीएसई की वेबसाइट के माध्यम से 15 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

पहले चरण के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह टेस्ट स्कूल अपने स्तर पर आयोजित करेंगे और दूसरे चरण के लिए टॉप तीन छात्रों का चयन कर उनके नाम 18 से 25 नवंबर तक सीबीएसई को भेजेंगे। 900 रुपये शुल्क का भी भुगतान करना होगा। 29 नवंबर को बोर्ड की ओर से दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें