PSEB 12th Result 2019: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की (PSEB) कक्षा 12वीं परीक्षा के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक परिणाम दोपहर 11:30 बजे के बाद वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे। बता दें, पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से 29 मार्च तक आयोजित हुई थी। लगभग 3 लाख से ज्यादा छात्रों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा दी है। बता दें कि वर्ष 2018 में लड़कियों ने 78.25 प्रतिशत और लड़कों ने 60.46 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी हो जाने के बाद छात्र नीचे दिए गए निर्देशों के अनुसार अपने रिजल्ट को सबसे पहले डाउनलोड कर सकते हैं। अपने परीक्षा परिणाम को जारी होने के बाद डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।