फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब बोर्ड: कोरोना वायरस का कहर, स्थगित हुई परीक्षा

Fri, 20 Mar 2020 10:57 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन

पंजाब स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड यानी PSEB ने कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते मामलों तो देखते हुए परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। बता दें कि ये परीक्षाएं 31 मार्च तक स्थगित हो गई हैं।  8वीं कक्षा के साथ-साथ 5वीं, 10वीं, 12वीं के लिए होने वाली लिखित परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया है। अभी तक नई तिथियों के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 31 मार्च के बाद नई तिथियों की जानकारी दी जाएगी।

आमतौर पर, बोर्ड परीक्षा केवल 10 वीं और 12 वीं कक्षा के छात्रों के लिए आयोजित की जाती हैं। लेकिन पंजाब बोर्ड 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों के लिए भी केंद्रीकृत परीक्षा आयोजित करता है। इसलिए पंजाब बोर्ड ने सभी परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है। बता दें कि पंजाब राज्य बिजली बोर्ड के निर्णय, मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देश और पंजाब राज्य सरकार के आदेश के कोरोना वायरस का मुकाबला करने के लिए कई उपायों को लागू किया।
विज्ञापन


पंजाब बोर्ड ने छात्रों और उनके माता-पिता को केवल आधिकारिक वेबसाइट तको समय-समय पर चेक करने की सलाह दी है। साथ ही कहा है  कि अफवाहौं पर यकीन न करें। 

इससे पहले, बुधवार को CBSE ने और गुरुवार को आईसीएसई ने अपनी कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को 31 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया था, क्योंकि भारत सरकार ने देश में कोरोना वायरस के प्रभाव को रोकने के लिए सभी परीक्षाओं को स्थगित करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


NTA ने अपनी JEE मेन अप्रैल परीक्षा 2020 को भी स्थगित कर दिया है। अभी संशोधित कार्यक्रम की घोषणा नहीं की गई है। इसके अलावा एनआईओएस की परीक्षाएं भी स्थगित हो गई हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जनता कर्फ्यू क्या है? 14 घंटों के लिए लोग हो जाएंगे घरों में बंद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें