महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के साथ राज्य के डिप्टी सीएम अजीत पवार ने बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने सभी क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति के बारे में जाना और अधिकारियों को कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण से निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम करने को कहा।
बता दें पुणे में जनवरी के बाद से स्कूलों को दोबारा खोल दिया गया था। इसके कुछ दिनों बाद ही पुणे नगर निगम ने सभी शिक्षकों और कर्मचारियों का आरटी-पीसीआर टेस्ट किया था। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में नवंबर महीने में ही शैक्षणिक संस्थान फिर से खोल दिए गए थे। वहीं मुम्बई में कई कॉलेज ने फरवरी माह में ऑफलाइन क्लासेस शुरू करने का एलान कर दिया था।
यह भी पढ़ें - अब यहां शुरू किए जाएंगे रेल कोच और कंटेनर में स्कूल, ये है पूरी योजना