फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSTET के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, यहां पाएं आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी 

Mon, 04 Nov 2019 09:41 PM IST
Mohit Mudgal एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
PSTET - फोटो : PSTET
विज्ञापन

पंजाब स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (PSTET) के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए है। स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (SCERT) के लिए पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) इस परीक्षा का आयोजन कर रहा है। परीक्षा 15 दिसंबर 2019 को आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन


02 नवंबर 2019 को पंजाब स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था। अब आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। वेबसाइट पर न्यू रजिस्ट्रेशन का लिंक भी 02 नवंबर से ही जारी कर दिया गया था लेकिन रजिस्ट्रेशन विंडो आज ही शुरू की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार पीएसटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

बता दें कि ये परीक्षा वर्ष 2018 सत्र के लिए है। इसलिए वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी कर उम्मीदवारों को सूचित किया गया है कि पीएसटीईटी 2018 का आयोजन 15 दिसंबर 2019 को किया जा रहा है। यदि उम्मीदवारों को इसे लेकर कोई संदेह है तो वो आधिकारिक वेबसाइट चेक कर सकते हैं। इससे पहले पीएसटीईटी परीक्षा 2017 में और उससे पहले 2015 में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट की आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट रजिस्ट्रेशन के लिए यहां क्लिक करें

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें