पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (PSTET - Punjab State Teachers Eligibility Test) स्थगित कर दी गई है। पहले यह परीक्षा 22 दिसंबर 2019 को आयोजन होने वाली थी, लेकिन अब इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। शिक्षा विभाग ने परीक्षा की नई तारीख भी जारी की है।
गौरतलब है कि 22 दिसंबर की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने के बाद ये फैसला लिया गया है। इस संबंध में एक सूचना भी जारी की गई है। इसके अनुसार, पीएसटीईटी 2018 की परीक्षा का आयोजन पहले 22 दिसंबर 2019 को होना था, लेकिन कुछ प्रशासनिक कारणओं से इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। अब ये परीक्षा 5 जनवरी 2020 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए संशोधित एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें : UPTET: परीक्षा में काम आएंगे ये 40 सवाल, एक बार जरूर पढ़ लें
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) द्वारा इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। विभाग द्वारा संशोधित एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, और एडमिट कार्ड भी डाउनलोड कर लिया है, उन्हें दोबारा संशोधित एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। इसके लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से विजिट करते रहें। आधिकारिक वेबसाइट की लिंक आपको इस खबर में आगे दी जा रही है।
ये परीक्षा 22 दिसंबर 2019 को पंजाब के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 3 नवंबर 2019 से शुरू की गई थी। अधिसूचना 2 नवंबर 2019 को जारी की गई थी। उम्मीदवारों को 25 नवंबर 2019 तक आवेदन करने का मौका दिया गया था। जिसे बाद में आगे बढ़ाया गया और आवेदन की अंतिम तारीख 3 दिसंबर 2019 की गई थी।
ये भी पढ़ें : ये हैं दुनिया के सबसे क्रूर तानाशाह, कोई था नरभक्षी, कोई चीखें सुन-सुनकर खाता था खाना
गौरतलब है कि ये परीक्षा पीएसटीईटी वर्ष 2018 के लिए आयोजित की जा रही है। हालांकि इसका आयोजन 2019 में किया जा रहा है। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को नौकरी की गारंटी नहीं होगी। लेकिन वे पंजाब राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने की अहर्ता प्राप्त कर लेंगे। इस परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर वे भर्तियों के लिए आवेदन कर मेरिट के आधार पर नियुक्ति पा सकते हैं।
पीएसटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।