भारत की जानी मानी सर्वे एजेंसी मार्केट एक्सेल डेटा मैट्रिक्स ने टाइम्स इंजीनियरिंग सर्वे मे पीएसआईटी कानपुर को टॉप-100 कॉलेजों में जगह दी है। निजी इंजीनियरिंग कालेजों की सूची में 28वां स्थान उत्तर प्रदेश (माइनस एनसीआर) का नंबर-1 कॉलेज बना साथ ही उत्तर भारत में 8वें स्थान पर रहा प्राणवीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की। भारत की जानी मानी मार्केट एक्सेल डेटा मैट्रिक्स सर्वे एजेन्सी द्वारा जारी ताजा रैकिंग में पीएसआईटी ने देश के सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग कालेजों में टॉप 100 में फिर से जगह बनाई बल्कि उसको और बेहतर करते हुए इस बार 39वां स्थान प्राप्त किया, ज्ञात हो कि पिछले वर्ष यह 48वां स्थान था व इससे पूर्व 54वां स्थान था। निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में यह संस्थान देश में 28वें स्थान पर आ गया है। जहां इस सर्वे की पूर्ण जानकारी मिल सकती है। और यह उल्लेखनीय है कि 2004 में स्थापित पीएसआईटी ही एकमात्र ऐसा संस्थान है जो सफलता की इस ऊचांई पर हर वर्ष बढ़ता ही जा रहा है। भौंती स्थित संस्थान के चेयरमैन प्राणवीर सिंह ने यह जानकारी दी।