आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगे रिजल्ट
छात्र अपना रिजल्ट पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और अन्य जरूरी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होंगी। बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपना एडमिट कार्ड पहले से तैयार रखें ताकि रिजल्ट चेक करने में किसी तरह की परेशानी न हो।
छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी
बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक संदेश में कहा गया है कि रिजल्ट के दौरान यदि किसी छात्र को तनाव, चिंता या मानसिक दबाव महसूस होता है, तो उनके लिए विशेष मनोवैज्ञानिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
इसके लिए बोर्ड ने टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 9549-161-161 जारी किया है। इस हेल्पलाइन पर अनुभवी मनोवैज्ञानिक और काउंसलर छात्रों को मार्गदर्शन और सहयोग देंगे।