फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSEB Result: परीक्षा के परिणाम हुए घोषित, 85.8 फीसदी छात्र हुए पास

Wed, 08 May 2019 05:43 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

PSEB Punjab Board Result 2019: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने बुधवार 8 मई को 10वीं की परीक्षा की मेरिट लिस्ट जारी कर दी। बोर्ड के चेयरमैन मनोहर कांत ने सुबह 11:30 बजे के बाद एक प्रेस कांफ्रेंस में मेरिट लिस्ट जारी करते हुए बताया कि लुधियाना की नेहा वर्मा ने प्रदेश में टॉप किया है। हालांकि पूरा परिणाम शाम को जारी वेबसाइट पर अपलोड होगा। छात्र-छात्राएं अपने परिणाम बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.pseb.ac.in/ पर देख सकते हैं। 

विज्ञापन


बता दें, 10वीं की परीक्षा 15 मार्च से 2 अप्रैल, 2019 तक आयोजित हुई थी। इस बार परीक्षा में लगभग तीन लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं बैठे थे। पिछले साल 2018 में 10वीं की परीक्षा में 59.47 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे, जबकि 2017 में 57.50 फीसदी पास हुए थे।

LIVE Update-

  • लुधियाना की नेहा वर्मा (99.54%) ने मार्च में आयोजित PSEB 10वीं की परीक्षा में टॉप किया है।
  • कुल 85.8 फीसदी छात्र परीक्षा में पास हुए हैं। 
  • इस साल कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 3.80 लाख छात्र-छात्राएं बैठे थे।
  • स्पोर्ट्स कैटिगरी से नंदिनी महाजन ने 100% अंक हासिल कर पंजाब में टॉप किया है।

ऐसे करें अपने परिणामों की जांच-

  1. सबसे पहले पीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.pseb.ac.in/ पर जाएं।
  2. उसके बाद 10वीं की परीक्षा से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3.  जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  4. उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  5.  आपके सामने आपका रिजल्ट खुल जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें