फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Board Exam 2020: परीक्षा से दो महीने पहले 12वीं साइंस का पैटर्न बदला

Sat, 21 Dec 2019 02:11 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE - Central Board of Secondary Education) की तर्ज पर पंजाब बोर्ड (PSEB - Punjab School Education Board) ने भी 12वीं कक्षा के विज्ञान संकाय (Class 12 Science Stream Exam) की बोर्ड परीक्षा पैटर्न में बदलाव किए हैं। इसके अलावा पाठ्यक्रम से कुछ टॉपिक्स हटाए भी गए हैं। ये सारे बदलाव उस वक्त किए जा रहे हैं जब परीक्षा में करीब दो महीने का वक्त ही बचा है।

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के स्कूलों के शिक्षकों ने बताया है कि 12वीं के भौतिकी, गणित और रसायनशास्त्र विषयों में 20 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) जोड़े गए हैं। हर सवाल एक अंक का होगा। शिक्षकों का कहना है कि इससे विद्यार्थियों के लिए परीक्षा कठिन हो सकती है, क्योंकि स्कूलों में 11वीं कक्षा में भी बहुविकल्पीय प्रश्न नहीं पूछे जाते। ऐसे में छात्रों को इसकी प्रैक्टिस भी नहीं है।

हालांकि भौतिकी व रसायनशास्त्र से कुछ टॉपिक्स हटाए जाने पर शिक्षकों ने खुशी जाहिर की। उनका कहना है कि इससे मुख्य परीक्षा की तैयारियों में विद्यार्थियों पर बोझ थोड़ा कम होगा। लेकिन शिक्षकों का ये कहना जरूर है कि ये बदलाव थोड़ा और पहले किए जाने चाहिए थे। अब परीक्षा में कम समय बचा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : IAS, IPS से लेकर जज तक, इन युवाओं की बेमिसाल कहानियों के लिए भी जाना जाएगा साल 2019
विज्ञापन


पीएसईबी की वेबसाइट पर जारी इस संबंध में नए सैंपल पेपर्स के साथ-साथ एक पत्र जारी किया गया है। ये सैंपल पेपर्स सीबीएसई पैटर्न पर आधारित हैं। साथ ही सूचना दी गई है कि 2019-20 परीक्षा में प्रश्नपत्र के पैटर्न में बदलाव किए गए हैं। सीबीएसई पैटर्न के आधार पर गणित, भौतिकी, रसायनशास्त्र और जीवविज्ञान विषयों में ये बदलाव हुए हैं।

हालांकि परीक्षा से कुछ दिनों पहले इन बदलावों के संबंध में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के शैक्षणिक निदेशक मनजीत कौर ने कोई सफाई नहीं दी है।

ये भी पढ़ें : नागरिकता कानून और एनआरसी में क्या है अंतर, यहां जानें हर सवाल का जवाब

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें