फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSEB Punjab 12th 2019: जानें टॉपर्स की लिस्ट

Sat, 11 May 2019 04:13 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने शनिवार यानी आज कक्षा 12वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस साल पास प्रतिशत 86.41% रहा है। लड़कियों ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) कक्षा 12वीं 2019 की परीक्षा में 90.86% उत्तीर्ण किया है जबकि लड़कों के लिए पास प्रतिशत 82.83% है।
विज्ञापन


राज्य में पहले स्थान पर तीन छात्र 98.89% अंक लाए हैं। टॉपर्स कॉमर्स स्ट्रीम से सर्वजोत सिंह बंसल, मानविकी से अमन और साइंस स्ट्रीम से मुस्कान सोनी हैं। वे अपनी धाराओं से भी अव्वल हैं।

कॉमर्स टॉपर सर्वजोत सिंह बंसल, शालीमार मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गुरु अंगद कॉलोनी, लुधियाना के छात्र हैं। मानविकी के टॉपर अमन जीटीबी खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मलोट, श्री मुक्तसर साहिब से हैं और साइंस टॉपर मुस्कान सोनी केआरएम डीएवी कॉलेज के सीनियर सेकेंडरी स्कूल नकोदर की छात्रा हैं। इन सभी ने 450 में से 445 अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन


लुधियाना से लवलीन वर्मा ने 98.67% अंकों के साथ दूसरी रैंक हासिल की है। तीसरी रैंक दो छात्रों द्वारा हासिल की गई है: नाजिया काम्बोज ने फाजिल्का से और मुस्कान ने लुधियाना से। इन दोनों ने 98.44% स्कोर किया है।

PSEB ने सबसे पहले मेरिट सूची जारी की है और आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर परिणाम आने के 24 घंटे बाद अंक मिलेंगे। छात्र अपना रिजल्ट जारी होने के बाद अपना रोल नंबर डालकर चेक कर सकते हैं। पिछले साल, कक्षा 12 की परीक्षा के लिए 3 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे। कक्षा 12 के परीक्षा परिणाम में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 65.97% था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें