फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब बोर्ड परीक्षा 2027: 8वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षा तिथियां घोषित, जनवरी में प्रैक्टिकल एग्जाम

Sat, 21 Nov 2026 12:24 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 8, 10 और 12 की परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। तीनों कक्षाओं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 8 से 20 जनवरी 2027 तक होंगी। लिखित परीक्षाएं मार्च में शुरू होंगी।
विज्ञापन
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) - फोटो : Self {X(@PSEB_Official)}
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 8, 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। तीनों कक्षाओं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 8 से 20 जनवरी 2027 तक होंगी, जबकि लिखित परीक्षाएं मार्च से शुरू होकर अप्रैल तक चलेंगी।

PSEB प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखें

कक्षा प्रैक्टिकल परीक्षा
कक्षा 8 8 से 20 जनवरी 2027
कक्षा 10 8 से 20 जनवरी 2027
कक्षा 12 8 से 20 जनवरी 2027

 

लिखित परीक्षाएं मार्च से अप्रैल तक

कक्षा 8 और 12 की लिखित परीक्षाएं 5 मार्च 2027 से शुरू होंगी। कक्षा 10 की परीक्षा 19 मार्च से आयोजित की जाएगी। कक्षा 10 और 12 के लिए जारी कार्यक्रम में ओपन स्कूल प्रणाली के तहत पंजीकृत विद्यार्थी भी शामिल हैं।

 

कक्षा लिखित परीक्षा की अवधि
कक्षा 8 5 से 18 मार्च 2027
कक्षा 10 19 मार्च से 20 अप्रैल 2027
कक्षा 12 5 मार्च से 23 अप्रैल 2027

 

पंजाब विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर बनाया गया कार्यक्रम

रिपोर्ट्स के अनुसार, परीक्षा कार्यक्रम 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। विस्तृत कार्यक्रम बनाते समय चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं और प्रशासनिक ड्यूटी को भी ध्यान में रखा जाएगा, ताकि परीक्षाओं के आयोजन में बाधा न आए।

विषयवार डेटशीट अलग से जारी होगी

बोर्ड विषयवार विस्तृत डेटशीट अलग से जारी करेगा। विद्यार्थी इसे PSEB की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in से डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ड ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे विस्तृत टाइमटेबल, परीक्षा निर्देश और अन्य अपडेट के लिए वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें