फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSEB Result 2025: पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं के नतीजों का इंतजार; इन आसान स्टेप्स से तुरंत कर सकेंगे चेक

Wed, 02 Apr 2025 09:35 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Punjab Board Results: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड जल्द ही कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं के परिणाम घोषित करने के लिए तैयारी कर रहा है। हालांकि अभी तक परिणाम जारी करने के संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर कोई घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
PSEB Result 2025 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Punjab Board Results: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) जल्द ही कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं के परिणाम घोषित करने के लिए तैयारी कर रहा है। कक्षा 5 की परीक्षाएं 7 से 13 मार्च 2025 तक और कक्षा 8 की परीक्षाएं 19 फरवरी से 7 मार्च, 2025 के बीच आयोजित की गईं थी। हालांकि अभी तक परिणाम जारी करने के संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर कोई घोषणा नहीं की गई है। 

प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होगी परिणामों की घोषणा

पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं के परिणाम को बोर्ड के अधिकारियों द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया जाएगा। इसके संबंध में पीएसईबी जल्द ही पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं परिणाम 2025 की घोषणा के सटीक समय और तारीख की जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर प्रदान करेगा। छात्र पंजाब बोर्ड द्वारा कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं के परिणाम जारी किए जाने पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल तैयार रख सकते हैं।
विज्ञापन


पिछले वर्षों के रुझानों को देखते हुए कयास लगाए जा रहे है कि परिणाम अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी कर दिए जाएंगे। पिछले वर्षों में, 5वीं के परिणाम 1 अप्रैल 2024, 7 अप्रैल 2023 और 2 जून 2022 को घोषित किए गए थे, जिससे यह संभावना है कि इस वर्ष भी परिणाम अप्रैल के पहले सप्ताह में घोषित हो सकते हैं।
विज्ञापन

PSEB  Class 5th Result 2024: कुल 587 छात्रों ने पूर्ण अंक किए थे प्राप्त

पिछले वर्ष, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 5वीं के परिणाम 1 अप्रैल 2024 को घोषित किए थे और परिणाम का लिंक अगले दिन pseb.ac.in पर उपलब्ध कराया गया था। 2024 में 99.84% पास प्रतिशत के साथ 3,05,937 छात्रों ने परीक्षा पास की थी। इनमें से 1,44,653 छात्राएं और 1,61,767 छात्र थे। पठानकोट जिले में सबसे उच्च पास प्रतिशत 99.96% था, जबकि मोहाली में सबसे कम पास प्रतिशत 99.65% रहा। इस वर्ष (2024) कुल 587 छात्रों ने परीक्षा में पूर्ण अंक प्राप्त किए थे।

PSEB  Class 8th Result 2024:  98.31 फीसदी रहा था पास प्रतिशत

पिछले साल 2024 में कक्षा 8वीं का परिणाम 30 अप्रैल को जारी किया गया था और परिणाम का लिंक अगले दिन pseb.ac.in पर उपलब्ध कराया गया था। पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं में पास प्रतिशत 98.31 फीसदी रहा था। जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 98.83%, लड़कों का 97.84% और ट्रांसजेंडर छात्रों का 93.75% रहा।

कक्षा 8वीं में बठिंडा की हरनूरप्रीत कौर ने 100 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया था। वहीं अमृतसर की गुरलीन कौर को 99.67 प्रतिशत अंक मिले थे। सरकारी प्राथमिक विद्यालय, रतोके, संगरूर के अरमानदीप सिंह 99.5 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

PSEB Class 5th 8th Result 2025: ऐसे करें आसानी से रिजल्ट चेक 

परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद, छात्र निम्नलिखित चरणों का पालन करके अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं:
  • सबसे पहले PSEB की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'Results' टैब पर क्लिक करें।
  • अब 'Punjab Board Class 5th/8th Result 2025' लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें