PSEB Class 10th Compartment 2019: पंजाब बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने PSEB कक्षा 10वीं के कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए डेटशीट जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने PSEB कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डेटशीट की जांच कर सकते हैं। कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा बोर्ड छात्रों के साथ-साथ ओपन स्कूल के छात्रों के लिए आयोजित की जाएगी। अपनी डेटशीट देखने के लिए उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा या नीचे दिए लिंक पर क्लिक करना होगा।
पीएसईबी कक्षा 10 कंपार्टमेंट परीक्षा डेटशीट 2019 को देखने के लिए डायरेक्ट लिंक...
वेबसाइट पर दिए गए शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा जुलाई 2019 में आयोजित की जाएगी। आपको कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा पंजाब बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा 24 जुलाई, 2019 से 13 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि परीक्षा 3 घंटे की होगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। छात्रों को ओएमआर शीट भरने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा।
PSEB Class 10 Compartment Date Sheet 2019 ऐसे करें चेक-
चरण 1: सबसे पहले PSEB के लिए आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
चरण 2: उसके बाद PSEB डेटशीट पर क्लिक करें।
चरण 3: पीडीएफ के रूप में डेटशीट खुल जाएगी।
आपको बता दें कि परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को हॉल टिकट ले जाना आवश्यक है।