फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSEB Result 2021 : दसवीं कक्षा का रिजल्ट घोषित, 99.93 फीसदी छात्र पास

Mon, 17 May 2021 05:42 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ( PSEB) ने दसवीं परीक्षा और आठवीं कक्षा की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। 8वीं और 10वीं के रिजल्ट की घोषणा पंजाब माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने की है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर रिजल्ट कल यानी कि 18 मई तक उपलब्ध होने की संभावना है। वेबसाइट पर परिणाम लिंक सक्रिय होने के बाद अभ्यर्थी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आठवीं और दसवीं कक्षा का रिजल्ट पंजाब एजुकेशन बोर्ड ने जूम के जरिए घोषित किया। दसवीं कक्षा के छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के जरिए पास किया गया है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-सीओएमईडीके यूजीईटी 2021: परीक्षा स्थगित, आवेदन की समय सीमा बढ़ा


कोरोना वायरस की वजह से दसवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष योगराज शर्मा ने दसवीं और आठवीं कक्षा के रिजल्ट की घोषणा की। उन्होंने कहा कि दसवीं कक्षा में 99.93  फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं जबकि आठवीं कक्षा के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत 99.87 फीसदी रहा है।  उन्होंने कहा कि लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से ज्यादा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-इंजीनियरिंग दाखिले : वीआईटी की प्रवेश परीक्षा के लिए स्लॉट बुकिंग शुरू, मॉक टेस्ट भी होंगे


दसवीं और आठवीं दोनों कक्षाओं के रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है। आठवीं कक्षा की परीक्षा में कुल 307272 छात्र उपस्थित हुए थे, जिनमें से 306 893 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। दसवीं कक्षा की परीक्षा के लिए कुल 321384 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 321161 छात्रों ने परीक्षा पास की है। आधिकारिक बयान के अनुसार, सरकारी स्कूलों ने पूरे पंजाब राज्य में निजी स्कूलों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें