पंचायत चुनाव और उसके बाद कोरोना की वजह से स्थगित हुईं यूपी बोर्ड की परीक्षाओं पर एक फर्जी खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल खबर के अनुसार यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है और ये परीक्षाएं पांच जून से 25 जून के बीच कराई जाएंगी। बताया जा रहा है कि वॉट्सऐप पर यूपी बोर्ड परीक्षा से जुड़ा एक मैसेज फेक पीडीएफ के साथ वायरल हुआ और कई वेबसाइटों पर इसकी खबर भी चल गई लेकिन अमर उजाला ने पहले इसकी तस्दीक की और पता चला कि ये खबर पूरी तरह फर्जी है और इसे यूपी बोर्ड की तरफ से भी खारिज कर दिया गया। यूपी बोर्ड सचिव दिव्य कांत शुक्ला ने साफ कर दिया कि अभी परीक्षा कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है और वॉट्सऐप पर वायरल मैसेज फर्जी है। उन्होंने ये फर्जी मैसेज वायरल करने वालों पर कार्रवाई का भी दावा किया।
56 लाख छात्रों को है परीक्षा का इंतजार:
हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में एक वर्चुअल मीटिंग हुई थी जिसमें 20 मई के बाद ही 10वीं और 12वीं की परीक्षा पर कोई फैसला लिए जाने की बात कही गई। इस साल दसवीं और बारहवीं के कुल 56 लाख छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। छात्रों को परीक्षाओं के संबंध में जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ पर समय-समय पर विजिट करते रहना चाहिए।
Safalta.com के साथ जारी रखें अपनी तैयारी:
परीक्षाएं चाहें जब हों लेकिन छात्रों को उसके लिए पूरी तरह तैयार रहना चाहिए। यूपी बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले 10वीं, 12वीं के छात्रों के लिए
www.safalta.com फ्री क्रैश कोर्स चला रहा है जिसमें बोर्ड छात्रों को घर बैठे उनके एग्जाम की पूरी तैयारी कराई जाती है। इस फ्री क्रैश कोर्स में ऑनलाइन क्लासेस, प्रीवियस ईयर पेपर्स, गेस पेपर्स और प्रैक्टिस पेपर्स भी मुहैया कराए जा रहे हैं ताकि स्टूडेंट्स बोर्ड परीक्षाओं की कंप्लीट तैयारी कर सकें। तो देर किस बात की अभी इस लिंक
http://bit.ly/safaltaapp के जरिए Safalta App Download करें और बोर्ड परीक्षाओं की घर बैठे फ्री तैयारी शुरू करें।