फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSEB Result 2022: पंजाब बोर्ड 12वीं के परिणाम का लिंक एक्टिव, ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड

Wed, 29 Jun 2022 11:03 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

PSEB Result 2022: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा बारहवीं के परिणाम की घोषणा मंगलवार 28 जून, 2022 को कर दी गई थी। हालांकि, परिणाम को चेक करने का लिंक बुधवार को आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिवेट किया जाएगा।
विज्ञापन
PSEB 12th Result 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PSEB Result 2022: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने कक्षा बारहवीं की परीक्षा के परिणाम को चेक करने का लिंक एक्टिवेट कर दिया है। अब परिणाम को चेक किया जा सकता है। जिन उम्मीदवारों ने इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपना परिणाम और स्कोरकार्ड अब पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

PSEB Result 2022: कल जारी हुए थे परिणाम
बता दें कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा बारहवीं के परिणाम की घोषणा मंगलवार 28 जून, 2022 को कर दी गई थी। हालांकि, बोर्ड ने बताया था कि परिणाम को चेक करने का लिंक बुधवार को आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिवेट किया जाएगा। छात्र अपने परिणाम को उनके प्रवेश पत्र पर दिए गए रोल नंबर, पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि जैसी जानकारियों का प्रयोग कर के चेक कर सकते हैं।

PSEB Result 2022: क्या रहा सफलता प्रतिशत?
पंजाब बोर्ड की ओर से जारी किए गए 12वीं के परिणाम में कुल 97.78 फीसदी छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। परीक्षा में 3,01,725 छात्र शामिल हुए थे, इनमें से 2,92,520 सफल हुए हैं। पास छात्रों में 97.78 फीसदी लड़कियां हैं और 96.27 फीसदी लड़के हैं। लड़कियां इस बार भी लड़कों से आगे रही हैं। 

क्या रहा स्ट्रीम के अनुसार पास प्रतिशत
  • कला- 97.1 प्रतिशत
  • साइंस- 94 प्रतिशत
  • कॉमर्स- 94.87  प्रतिशत
  • वोकेशनल- 98.51 प्रतिशत
 
विज्ञापन

PSEB Result 2022: कैसे करें अपना परिणाम चेक?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  pseb.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर  PSEB 12th Result 2022' लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • अब आपका परिणाम सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  •  परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए उसका एक प्रिंट आउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें