फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSEB 10th Result 2023 Out: पंजाब बोर्ड 10वीं के रिजल्ट का लिंक सक्रिय, अब ऐसे करें डाउनलोड

Sat, 27 May 2023 12:56 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Punjab Board 10th Result Out, PSEB 10th Sarkari Result: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। अब आधिकारि वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक भी सक्रिय कर दिया गया है। 
विज्ञापन
पीएसईबी पंजाब बोर्ड - फोटो : PSEB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Punjab Board 10th Result 2023 Link Active: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। फरीदकोट की गगनदीप कौर ने 100 फीसदी अंकों के साथ 10वीं की परीक्षा में टॉप किया है। अब रिजल्ट का लिंक भी सक्रिय कर दिया गया है। परीक्षार्थी अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड का 10वीं का परीक्षा परिणाम 97.54 प्रतिशत रहा। सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 97.76 रहा। वहीं निजी स्कूलों का पास प्रतिशत 97 रहा। पंजाब बोर्ड 10वीं में 98.46 प्रतिशत लड़कियां और 96.73 फीसदी लड़के पास हुए हैं। ट्रांसजेंडर का परिणाम 100 फीसदी रहा है। अर्बन क्षेत्र का परिणाम रुरल क्षेत्र से कम रहा। अर्बन एरिया का पास प्रतिशत 96.77 और रुरल एरिया का पास प्रतिशत 97.74 फीसदी रहा।

ये रहे टॉपर

इस साल पहली तीन टॉपर छात्राएं हैं। पहली रैंक गगनदीप कौर ने हासिल की है जिन्होंने 650/650 (100%) स्कोर किया है, इसके बाद नवजोत ने 648/650 (99.69%) और हरमनदीप कौर ने 646/650 (99.38%) स्कोर किया है।

पठानकोट 99.19 प्रतिशत पास प्रतिशत के साथ सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला जिला है। इसके बाद कपूरथला (99.02 प्रतिशत) और अमृतसर (98.97 प्रतिशत) हैं। अंग्रेजी और पंजाबी में पास प्रतिशत 99.22 प्रतिशत और 99.1 प्रतिशत है।
विज्ञापन

PSEB 10 ऐसे चेक करें नतीजे

चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर, पीएसईबी कक्षा 10वीं परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: एक लॉगइन विंडो खुलेगी, जहां छात्रों को क्रेडेंशियल दर्ज करने और सबमिट करने की आवश्यकता होगी।
चरण 4: पीएसईबी 10वीं कक्षा का परिणाम 2023 प्रदर्शित होगा।
चरण 5: डाउनलोड करें और परिणाम पृष्ठ का प्रिंटआउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें