फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: तेलंगाना में केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय खोलेगी सरकार, पीएम मोदी ने की घोषणा

Mon, 02 Oct 2023 03:46 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Telangana: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना में एक केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय स्थापित करने की घोषणा की है। पीएम मोदी तेलंगाना के दौरे पर थे। 
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PM Modi In Telangana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना में एक केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय स्थापित करने की घोषणा की है। पीएम मोदी रविवार को तेलंगाना के दौरे पर थे। उन्होंने महबूबनगर जिले में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान 13,500 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकासात्मक परियोजनाओं का शुभारंभ और उद्घाटन किया।

विज्ञापन

उन्होंने कहा, तेलंगाना के मुलुगु जिले में स्थापित होने वाले केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय का नाम आदिवासी देवी-देवताओं "समक्का और सरक्का" के नाम पर रखा जाएगा और केंद्र इस पर 900 करोड़ रुपये खर्च करेगा। 
विज्ञापन

इसके साथ ही पीएम मोदी ने यह भी कहा कि केंद्र एक राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड स्थापित करेगा, जिससे तेलंगाना और देश में हल्दी किसानों को काफी फायदा होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें