अगर आप आगामी 27 जून को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली सिविल सेवा परीक्षा-2021 की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है।
अमर उजाला समूह की प्रतियोगी परीक्षाओं को समर्पित मासिक पत्रिका ‘अमर उजाला सफलता’ ने आईएएस परीक्षा-2021 महाविशेषांक लॉन्च कर दिया है।
इस अंक में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की समग्र रणनीति दी गई है। 800 से ज्यादा वस्तुनिष्ठ सवाल सटीक व्याख्या के साथ दिए गए हैं। ऐसे में, जो स्टूडेंट पहली बार यह परीक्षा दे रहे हैं और जो पहले भी सिविल सेवा परीक्षा का अनुभव ले चुके हैं, दोनों के लिए अमर उजाला सफलता का यह आईएएस परीक्षा स्पेशल अंक उपयोगी साबित हो सकता है।
विशेषज्ञों के अनुसार सिविल सेवा परीक्षा में कामयाबी पाने का मंत्र विगत वर्षों में पूछे गए प्रश्नपत्रों के विश्लेषण में छिपा है। विभिन्न कोचिंग संस्थान आईएएस की तैयारी और विगत वर्षों के प्रश्नपत्रों के विश्लेषण में अपनी विशेषज्ञता के एवज में भारी फीस लेते हैं।
अमर उजाला सफलता का यह अंक न सिर्फ उन विश्लेषणों के साथ है, बल्कि यह स्टूडेंट्स को सिविल सेवा परीक्षा में कामयाब होने की विशेषज्ञ रणनीति भी बताएगा।
गौरतलब है कि सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में ज्यादातर सवाल व्यावहारिक सामान्य ज्ञान और हाल की चर्चित घटनाओं से पूछे जाते हैं। इस महाविशेषांक में इतिहास, कला और संस्कृति, भूगोल, जनांकिकी, राजव्यवस्था, अर्थशास्त्र और विज्ञान व प्रौद्योगिकी इत्यादि के 800 से ज्यादा वस्तुनिष्ठ सवाल सटीक व्याख्या के साथ प्रकाशित हैं।
आईएएस परीक्षा के विशाल सिलेबस को कवर करने में सबसे ज्यादा कठिनाई सही पाठ्य सामग्री के चयन में आती है। इस महाविशेषांक में उस अध्ययन सामग्री व पुस्तकों की सूची दी गई है, जिसे आईएएस टॉपर पढ़ते हैं। इसमें आईएएस प्रारंभिक परीक्षा-2021 के लिए मॉडल पेपर भी हैं। इससे नए स्टूडेंट को परीक्षा के पैटर्न को समझने और पुराने विद्यार्थियों को सवालों के अभ्यास में मदद मिलेगी।