फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुडुचेरी विश्वविद्यालय: अंतिम सेमेस्टर के छात्रों के लिए आयोजित होगी ओपन बुक परीक्षा

Sat, 19 Sep 2020 05:43 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुडुचेरी विश्वविद्यालय अंतिम सेमेस्टर व वर्ष के छात्रों के लिए ओपन बुक मोड परीक्षा का आयोजन करेगा। विश्वविद्यालय की तरफ से जारी बयान में यह बात कही गई है। विश्वविद्यालय का कहना है कि यूजीसी की तरफ से अप्रैल 2020 में जारी दिशा-निर्देशों के तहत यूनिवर्सिटी अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए ओबीई मोड में परीक्षाओं का आयोजन करेगी। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि ऑनलाइन / ऑफलाइन / मिश्रित मोड में आने वाले छात्रों के लिए उचित और समान अवसर सुनिश्चित करने और अप्रैल 2020 के यूजीसी के दिशानिर्देशों के अनुसार यूनिवर्सिटी ने 'ओपन बुक एग्जामिनेशन' मोड के तहत अंतिम सेमेस्टर परीक्षाओं का आयोजन करने का निर्णय लिया है।

इसे भी पढ़ें-UGC NET Admit Card 2020: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कुछ पेपरों के लिए जारी किया प्रवेश पत्र, ऐसे डाउनलोड करें
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने छात्रों को परीक्षा समाप्त होने के 30 मिनट के भीतर अपनी उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने के लिए कहा है। छात्रों को उत्तर कॉपी के सभी पृष्ठों को स्कैन करके अपलोड करना होगा। छात्रों को पहले पृष्ठ पर अपना पंजीकरण नंबर, विषय, पाठ्यक्रम, तिथि और पूर्ण हस्ताक्षर करने होंगे और दूसरे पृष्ठ से प्रश्नों के उत्तर लिखने होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें