फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता: कथित रैगिंग के आरोप में दो पूर्व छात्रों के खिलाफ पुलिस ने शुरू की जांच,प्रिंसिपल ने दर्ज कराई शिकायत

Wed, 30 Aug 2023 08:58 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को कहा कि पुलिस ने शहर के फूलबागान इलाके में एक स्नातक कॉलेज के दो पूर्व छात्रों के खिलाफ कथित तौर पर छात्रों की रैगिंग करने और उन पर राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए दबाव डालने के आरोप में जांच शुरू की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Gurudas College Ragging Case: एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को कहा कि पुलिस ने शहर के फूलबागान इलाके में एक स्नातक कॉलेज के दो पूर्व छात्रों के खिलाफ कथित तौर पर छात्रों की रैगिंग करने और उन पर राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए दबाव डालने के आरोप में जांच शुरू की है।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गुरुदास कॉलेज के प्रिंसिपल ने दो पूर्व छात्रों के खिलाफ फूलबागान पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है कि वे नियमित रूप से संस्थान में आते थे और बीएससी (सामान्य) के छात्रों को राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए मजबूर करके उनकी रैगिंग करते थे। पुलिस के अनुरोध के बाद एसीजेएम सियालदह ने मामला शुरू करने का आदेश पारित किया।
विज्ञापन

 पुलिस ने दोनों के खिलाफ पश्चिम बंगाल शैक्षणिक संस्थानों में रैगिंग निषेध अधिनियम 2000 लगाया है। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में जादवपुर विश्वविद्यालय के स्नातक प्रथम वर्ष के 17 वर्षीय छात्र की अन्य छात्रों द्वारा कथित तौर पर "रैगिंग" के बाद लड़कों के छात्रावास की बालकनी से गिरने के बाद मौत हो गई थी। मौत के कारण भारी राजनीतिक हंगामा हुआ और पुलिस को जादवपुर विश्वविद्यालय के कुछ पूर्व छात्रों सहित 13 लोगों को गिरफ्तार करना पड़ा। मामले की अभी जांच चल रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें