PM YASASVI Entrance Test 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने पीएम यशस्वी प्रवेश परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। उम्मीदवार एनटीए वाईईटी (NTA YET) की आधिकारिक वेबसाइट- yet.nta.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2023 थी, जिसे बढ़ाकर 17 अगस्त, 2023 कर दिया गया है. परीक्षा 29 सितंबर, 2023 को पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा. परीक्षा की अवधि ढाई घंटे होगी और प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा. आइए जानते हैं कि कैसे आप इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं, साथ ही यह भी समझते हैं कि पीएम यशस्वी प्रवेश परीक्षा क्या है?
NTA YET की आधिकारिक साइट yet.nta.ac.in पर जाएं।
होम पेज पर दिख रहे 'PM YASASVI Entrance Test 2023' लिंक पर क्लिक करें।
खुद को रजिस्टर करें और लॉगिन पर क्लिक करें।
लॉगिन डिटेल भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
इतना हो जाने के बाद,आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का जमा कर दें।
अब सबमिट पर क्लिक कर दें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।
इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास संभाल कर रखें, क्योंकि आगे की प्रक्रिया में इसकी जरूरत पड़ती है।
भारत सरकार ने एक योजना तैयार की है। इस योजना को पीएम यंग अचीवर्स स्कॉलरशिप अवार्ड स्कीम फॉर वाइब्रेंट इंडिया (YASASVI) के नाम से जाना जाता है। इस योजना के तहत छात्रों को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित YASASVI प्रवेश परीक्षा (YET) में उनकी योग्यता के आधार पर छात्रवृत्ति के लिए चुना जाता है।
यह पुरस्कार छात्रवृत्ति कक्षा 9 और कक्षा 11 के छात्रों के लिए है। वे लिखित परीक्षा, पीएम यशस्वी प्रवेश परीक्षा (YET) 2023 के माध्यम से छात्रवृत्ति का लाभ उठा सकते हैं। पीएम यशस्वी प्रवेश परीक्षा अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EBC) और खानाबदोश छात्र इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं. ऐसे छात्र जिनके माता-पिता की आय प्रति वर्ष 2.5 लाख रुपये से कम है , और वे संबद्ध स्कूलों में पढ़ रहे हैं, ऐसे छात्र पीएम YET परीक्षा 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं।