फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandrayaan 2: महीनों बाद पीएम मोदी ने खोला राज, कहा- ये बात किसी को पता नहीं थी

Mon, 20 Jan 2020 12:15 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम मोदी और के. सिवन (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महीनों बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO - Indian Space Research Organisation) के मून मिशन चंद्रयान 2 (Chandrayaan 2) के बारे में एक राज का खुलासा किया है। इसके बारे में पीएम मोदी ने कहा कि 'ये वो बात है जो आजतक किसी को पता नहीं थी।'

विज्ञापन




दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार, 20 जनवरी 2020 को दिल्ली के तालकटोरा इनडोर स्टेडियम में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस खास कार्यक्रम में पीएम मोदी ने चंद्रयान 2 का जिक्र एक छात्रा द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में किया। छात्रा ने पूछा था कि बिना तनाव और घबराहट के परीक्षा का सामना कैसे करें? कई बार मूड ऑफ हो जाता है। इसके जवाब में पीएम मोदी ने चंद्रयान का उदाहरण पेश किया। 

ये भी पढ़ें : Pariksha Pe Charcha 2020: करोड़ों बच्चों, अभिभावकों के लिए पीएम मोदी की 'क्लास' शुरू
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि - अपनी अपेक्षा को अपने साथ इतना न जोड़ दें, कि उसके पूरा न होने से हमारा मूड ऑफ हो जाए। मोटिवेशन और डिमोटिवेशन... ये ऐसी चीजें हैं जिससे हर किसी को गुजरना पड़ता है। बार-बार गुजरना पड़ता है। जैसे- चंद्रयान।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा, 'आपसब रात को जाग रहे थे। कुछ लोगों ने मुझे कहा था कि आपको वहां नहीं जाना चाहिए, क्या होगा अगर ये मिशन फेल हो गया। मैंने कहा- इसीलिए मुझे जाना चाहिए। मिशन में गड़बड़ी के बाद मैंने वैज्ञानिकों को समझाया और अपने होटल चला गया। लेकिन सोने का मन नहीं हो रहा था। तब मैंने पीएमओ की पूरी टीम को बुलाया। उनसे कहा कि सुबह हमें जल्दी जाना है, लेकिन हम देर से जाएंगे। सुबह एक बार फिर वैज्ञानिकों से मिलेंगे। हम उनसे मिले, मैंने अपने भाव व्यक्त किए। उनके परिश्रम की सराहना की। इतनी बात से वहां के साथ-साथ पूरे देश का माहौल बदल गया। कहने का मतलब ये है कि हम विफलताओं में भी सफलता की शिक्षा पा सकते हैं। हर प्रयास में उत्साह भर सकते हैं। किसी चीज में आप विफल हुए, इसका मतलब ये है कि अब आप सफलता की ओर चल पड़े हैं।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें