फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pariksha Pe Charcha: पीएम मोदी बोले- परीक्षा पे चर्चा का उद्देश्य तनाव को सफलता में बदलना है

Fri, 15 Dec 2023 02:03 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने बुधवार को सोशल मीडिया पर शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों को सूचित किया था कि तनाव खत्म करने के लिए परीक्षा पे चर्चा का आयोजन होगा। इसी पर प्रधानमंत्री ने यह प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि 'परीक्षा पे चर्चा' पहल का उद्देश्य तनाव को सफलता में बदलना है। छात्रों को मुस्कुराहट के साथ परीक्षा में सफल होने में सक्षम बनाना है। दरअसल केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने बुधवार को सोशल मीडिया पर शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों को सूचित किया था कि तनाव खत्म करने के लिए परीक्षा पे चर्चा का आयोजन होगा। इसी पर प्रधानमंत्री ने यह प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्रालय ने लोगों से परीक्षा पे चर्चा में हिस्सा लेकर प्रधानमंत्री मोदी के साथ बातचीत का अवसर प्राप्त करने का आह्वान किया था। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, किसे पता है कि हमारे साथ परीक्षा पे चर्चा के संवाद सत्र में कोई बड़ा सुझाव मिल जाए। दरअसल परीक्षा पे चर्चा एक सालाना आयोजन है, जिसमें प्रधानमंत्री बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों के साथ संवाद करते हैं और परीक्षा से जुड़े उनके सवालों के जवाब देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें