फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं को पीएम को संबोधन; GST रिफॉर्म पर की खुलकर बात, गिनाए इसके फायदे

Thu, 04 Sep 2025 06:46 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

PM Modi: पीएम मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं से बातचीत की। उन्होंने इस दौरान जीएसटी स्लैब में केंद्र द्वारा किए गए हालिया बदलावों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि जीएसटी टैक्स कम होने बहुत सारी चीजें सस्ती हो जाएंगी।
 
विज्ञापन
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : YT - @Narendra Modi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PM Modi: शिक्षक दिवस से एक दिन पहले पीएम मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के विजेताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र द्वारा जीएसटी दरों में किए गए बदलावों पर खुलकर बात की। उन्होंने जीएसटी रिफॉर्म से आम आदमी को होने वाले फायदों को गिनाया। साथ ही उन्होंने पहले की कांग्रेस सरकार पर वार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने टैक्स बढ़ाकर आम आदमी का खर्च बढ़ा दिया था।

पुरस्कार विजेताओं की दीं शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 विजेताओं को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, "राष्ट्रीय पुरस्कार पाना अपने आप में कोई अंत नहीं है। अब सबका आपके ऊपर ध्यान है। इसका अर्थ है कि अब आपकी पहुंच बढ़ गई है। आपकी कमांड का एरिया इस पुरस्कार के बाद बहुत बढ़ जाएगा।"

विज्ञापन


उन्होंने कहा, "इस पुरस्कार के लिए आपका चयन, आपके परिश्रृम और आपकी निरंतर साधना का प्रमाण है। एक शिक्षक सिर्फ वर्तमान नहीं होता है, बल्कि देश की भावी पीढ़ी को भी एक शिक्षक ही गढ़ता, वह भविष्य को निखारता है। मैं समझता हूं कि ये भी देश सेवा की श्रेणी में किसी भी प्रकार से किसी की भी देश सेवा से कम नहीं है।"
 

सबको नहीं मिलता यह अवसर, आप भाग्यशाली

पीएम मोदी ने पुरस्कार विजेताओं से कहा कि देश में करोड़ों शिक्षक पूरी निष्ठा, तत्परता और समर्पण भाव से देश सेवा में जुड़े हैं। हालांकि, बहुत लोगों ने यहां तक पहुंचने का प्रयास नहीं किया होगा, लेकिन राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को अनदेखा नहीं किया जा सकता है। इन्हीं शिक्षकों की वजह से देश हमेशा तरक्की करता है, आगे बढ़ता है।

विज्ञापन

जीएसटी रिफॉर्म पर की खुलकर बात

पीएम मोदी कहा कि मैंने देशवासियों से वादा किया था कि इस दीवाली और छठ पूजा से पहले खुशियों का डबल धमाका होगा। उन्होंने आगे कहा, "कल भारत सरकार ने राज्य सरकारों के साथ मिलकर बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब GST और भी सरल हो गया है। 22 सितंबर को यानी नवरात्रि के पहले दिन, अगली पीढ़ी का सुधार लागू होगा क्योंकि ये सभी चीजें निश्चित रूप से 'मातृशक्ति' से जुड़ी हैं।"

नवरात्रि से ही देश के करोड़ों परिवारों की जो जरूरतें हैं, वो और सस्ती मिलनी शुरू हो जाएंगे। दर्जनों चीजों पर अब टैक्स बहुत ही कम हो गया है। 

उन्होंने याद दिलाया कि 8 वर्ष पहले जब जीएसटी लागू हुआ था, तो कई दशकों का सपना साकार हुए था। यह आजाद भारत के सबसे बड़े आर्थिक सुधारों में से एक था। 21वीं सदी में आगे बढ़ते भारत में जीएसटी में भी रिफॉर्म की आवश्यकता थी।
 

जीएसटी रिफॉर्म से सभी को बहुत फायदा होने वाला है: मोदी

गरीब, न्यू मिडिल क्लास, मिडिल क्लास, किसान, महिलाएं, स्टूडेंट्स सभी को जीएसटी रिफॉर्म करने से फायदा होगा। पनीर से लेकर शैम्पू तक सबकुछ सस्ता हो जाएगा। स्कूटर-कार पर भी टैक्स कम हो गया है। इसका बहुत फायदा उन नौजवानों को होगा, जो अभी अपनी नौकरी शुरू कर रहे हैं।
विज्ञापन

टैक्स को लेकर कांग्रेस सरकार को घेरा

पीएम मोदी ने कहा कि जीएसटी रिफॉर्म के फायदों का अहसास आपको तब होगा, जब आप जीएसटी से पहले की टैक्स दरों को देखेंगे। साल 2014 से पहले करीब-करीब हर सामान पर उस समय की सरकार बड़ी मात्रा में टैक्स लेती थी। 2014 में मेरे आने से पहले रसोई, खेती, दवाईयां और यहां तक कि जीवन बीमा जैसी अनेक चीजों पर कांग्रेस सरकार अलग-अलग टैक्स लेती थी। 

अगर आज वही दौर होता, तो आपको 100 रुपये में से 20-25 रुपया टैक्स में देना पड़ता। कांग्रेस की सरकार ने कैसे आपको मंथली बजट बढ़ाया हुआ था ये कोई भूल नहीं सकता। टूथपेस्ट, साबुन, हेयरऑयल पर 27 फीसदी टैक्स लिया जाता था। खाने की प्लेट, कप-प्लेट, चम्मच जैसे सामानों पर 18 से 28 प्रतिशत तक टैक्स लिया जाता था। रोजमर्रा की हर चीज पर कांग्रेस के जमाने में बहुत अधिक टैक्स लगता था। कांग्रेस बच्चों की टॉफी तक पर 21 प्रतिशत टैक्स लेती थी। भाजपा सरकार में हमारा जोर इस बात पर है कि परिवारों का खर्चा कम कैसे हो और बचत ज्यादा से ज्यादा हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें