फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narendra Modi: प्रधानमंत्री ने वैश्विक मंच पर भारतीय विश्वविद्यालयों की सराहना की; जानें पीएम ने और क्या कहा

Thu, 27 Jun 2024 05:23 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Prime Minister Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 'एक्स' पर एक पोस्ट में मोदी ने लिखा, वैश्विक मंच पर प्रगति करने के लिए भारतीय विश्वविद्यालयों की सराहना की और कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सरकार की प्रतिबद्धता उत्साहजनक परिणाम दे रही है। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विकास तथा नवोन्मेषण के अवसर प्रदान करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता भी रेखांकित की।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : X/@narendramodi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Prime Minister Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वैश्विक मंच पर आगे बढ़ने के लिए भारतीय विश्वविद्यालयों की सराहना की और कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता के उत्साहजनक परिणाम मिल रहे हैं।

विज्ञापन


'एक्स' पर एक पोस्ट में मोदी ने लिखा, "भारत के विश्वविद्यालयों को वैश्विक मंच पर प्रगति करते हुए देखकर बहुत अच्छा लगा! गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता उत्साहजनक परिणाम दे रही है।"

उन्होंने कहा, "हम अपने शैक्षणिक संस्थानों को समर्थन देना जारी रखेंगे और विकास और नवाचार के अवसर प्रदान करेंगे। इससे हमारे युवाओं को काफी मदद मिलेगी।"
विज्ञापन


प्रधानमंत्री लंदन स्थित टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग के मुख्य वैश्विक मामलों के अधिकारी फिल बैटी की एक पोस्ट का जवाब दे रहे थे।

बैटी ने लिखा, "टाइम्स हायर एजुकेशन विश्व रैंकिंग में भारत की बढ़ती दृश्यता उल्लेखनीय है, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अंतर्राष्ट्रीयकरण सुधारों से प्रेरित है। रिकॉर्ड 133 भारतीय विश्वविद्यालयों ने 2025 रैंकिंग में प्रवेश किया है - 2017 में 42 से ऊपर - जिससे भारत दुनिया में चौथा सबसे अच्छा प्रतिनिधित्व करता है।"

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें