फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG Paper Leak: नीट यूजी पेपर लीक के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर; परीक्षा फिर से कराने की मांग

Mon, 03 Jun 2024 05:37 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG 2024: नीट यूजी प्रश्नपत्र लीक की खबरों के बीच, उम्मीदवारों के एक समूह ने नए सिरे से नीट-यूजी 2024 परीक्षा की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। क्या पूरा मामला नीचे पढ़ें।
विज्ञापन
NEET UG 2024 - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG 2024: नीट यूजी प्रश्नपत्र लीक होने की खबरों के बीच अभ्यर्थियों के एक समूह ने नये सिरे से एनईईटी-यूजी 2024 परीक्षा कराने की मांग करते हुए उच्चतम न्यायालय का रुख किया है। परीक्षा 5 मई को आयोजित की गई थी। 

विज्ञापन


देश भर के सरकारी और निजी संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस और आयुष और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-अंडरग्रेजुएट (NEET UG) परीक्षा आयोजित की जाती है। नतीजे 14 जून को घोषित होने की उम्मीद है। 

शिवांगी मिश्रा और अन्य द्वारा दायर याचिका में एनटीए को एक पक्ष बनाया गया है और नए सिरे से परीक्षा आयोजित करने के लिए निर्देश देने की मांग करते हुए पेपर लीक और परीक्षा की पवित्रता का मुद्दा उठाया है।
विज्ञापन


याचिका में आरोप लगाया गया कि 5 मई को आयोजित एनईईटी-यूजी परीक्षा कदाचार से भरी थी क्योंकि याचिकाकर्ताओं के संज्ञान में पेपर लीक के विभिन्न मामले सामने आए थे।

कथित पेपर लीक संविधान के तहत अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार) का उल्लंघन था क्योंकि इससे कुछ उम्मीदवारों को अन्य लोगों की तुलना में अनुचित लाभ मिलता था जिन्होंने निष्पक्ष तरीके से परीक्षा देने का विकल्प चुना था।
विज्ञापन


वकील उषा नंदिनी वी के माध्यम से 1 जून को दायर की गई याचिका इस सप्ताह अवकाश पीठ के समक्ष सूचीबद्ध की जा सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें