TBSE Result 2024: त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने आज 24 मई, 2024 को कक्षा 10वीं, 12वीं के नतीजे जारी कर दिए है। इस साल उच्चतर माध्यमिक परीक्षा में 20,095 छात्रों ने 79.27 के औसत उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण किया है।
TBSE Result 2024: त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (टीबीएसई) ने शुक्रवार को कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए, जिसमें उत्तीर्ण प्रतिशत क्रमशः 87.54 और 79.27 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
कुल 33,739 उम्मीदवारों में से, कुल मिलाकर 29,534 छात्रों ने कक्षा 10वीं (माध्यमिक) की परीक्षा 87.54 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण की है, जो पिछले वर्ष (86.32 प्रतिशत) से एक प्रतिशत अधिक है।
उच्चतर माध्यमिक परीक्षा में 20,095 छात्रों ने 79.27 के औसत उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण किया है, जो पिछले वर्ष के 83.32 प्रतिशत के परिणाम से कम है।
विज्ञापन
टीबीएसई के अध्यक्ष धनंजय गोंचौधरी ने कहा, "... मध्यमिक में उत्तीर्ण प्रतिशत 87.54 प्रतिशत है, जबकि उच्च माध्यमिक में 79.27 प्रतिशत है।"
उन्होंने कहा कि बोर्ड ने इस साल मेरिट सूची घोषित नहीं करने का फैसला किया है।
आगे उन्होंने कहा, "इस साल हमने टॉप-टेन मेरिट सूची घोषित नहीं की है, जो कई वर्षों से बोर्ड के लिए एक परंपरा रही है क्योंकि पेपरों की दोबारा जांच के बाद इसमें बदलाव हो सकता है लेकिन इसे बाद में प्रकाशित किया जाएगा।"