इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में छात्रो का चयन
इन्वर्टिस विश्वविद्यालय ने 5-6 मई 2017 को अपने इंजीनियरिंग औऱ मैनेजमेंट के छात्रों के लिए प्लेसमेंट अभियान संपन्न कराया। जिसमे बी.टेक के मैकेनिकल, EC, EE , सिविल शाखा और मैनेजमेंट के कुल 77 छात्रों का चयन हुआ। समूह चर्चा और साक्षात्कार के बाद विभिन्न कम्पनियों ने विद्यार्थियों को वेतनमान और जॉब प्रोफाइल से अवगत कराया।
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विभिन्न विभागो में हो रही छात्रों की नियुक्ति विश्वविद्यालय के 100% प्लेसमेंट के रिकार्ड को कायम रखा है। इस कैंपस प्लेसमेंट के दौरान पॉलिसी बाजार, ई. ए गेमिंग , एक्सल सर्व, पिरामिड मरीन एंड एविएशन व पिनाकल कंसल्टेंसी द्वारा छात्रों की नियुक्ति हुई।
चयनित छात्रों ने अपने चयन के बाद खुशी व्यक्त की और अपनी नियुक्ति का श्रेय डीन इंजीनियरिंग आर.के.शुक्ला, डीन मैनेजमेंट मनीष गुप्ता और अपने सभी अध्यापकों को दिया। इसके अलावा छात्रों ने अपने माता पिता को भी अपनी सफलता का श्रेय दिया। इस सफलता को हासिल करने के लिए विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने छात्र-छात्रों के साथ कड़ी मेहनत की। इसी वजह से छात्रों को विश्वविद्यालय पर गर्व है।
इन्वर्टिस विश्वविद्यालय कॉर्पोरेट जगत के लिए छात्रों को ट्रेनिंग देने के लिए समर्पित है और उद्योग विशेषज्ञों से सीखने के अवसर प्रदान करने के लिए विभिन्न व्याख्यानों का आयोजन करता है। चयनित छात्र- छात्राओं को इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. उमेश गौतम ने मुबारकबाद दी और वाईस चांसलर प्रोफेसर जगदीश राय ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
छात्रों के प्लेसमेंट में मुख्य रुप से श्रीमती सीमा भरतवाल (Director- Corporate Relations), श्री बालू सेबन (CRC Manager), पुम्मी वाधवान (CRC Executive), रुचि शर्मा (CRC Executive) आदि रहे।