फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PGIMER MD/MS Exam 2020: परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें पूरी जानकारी

Fri, 22 May 2020 12:53 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च ने एमडी/एमएस प्रवेश परीक्षा 2020 की तारीखें जारी कर दी हैं। बता दें कि एमडी/एमएस के लिए परीक्षा 14 जून, 2020 को आयोजित की जाएगी। संस्थान ने अन्य प्रवेश परीक्षाओं के लिए परीक्षा की तारीखें भी जारी कर दी हैं। परीक्षा के शेड्यूल की पूरी जानकारी पीजीआईएमईआर की आधिकारिक साइट पर देखी जा सकती है। पीजीआईएमईआर की वेबसाइट pgimer.edu.in है। प्रवेश परीक्षा 14 जून से शुरू होगी और 22 जून, 2020 को समाप्त होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी- सुबह और शाम। नीचे दी गई सूची से उम्मीदवार परीक्षा तिथियों की जांच कर सकते हैं।

विज्ञापन


परीक्षा का नाम                       परीक्षा की तारीख
एमडी / एमएस प्रवेश परीक्षा               14 जून, 2020
एमडी अस्पताल प्रशासन प्रवेश परीक्षा  14 जून, 2020
डीएम / M.Ch. प्रवेश परीक्षा              14 जून, 2020
एमडीएस हाउस नौकरी प्रवेश परीक्षा    21 जून, 2020
M.Sc नर्सिंग प्रवेश परीक्षा                   21 जून, 2020
M.Sc/ M.Sc (MLT) प्रवेश परीक्षा         22 जून, 2020
मास्टर इन पब्लिक हेल्थ प्रवेश परीक्षा      22 जून, 2020
पीएचडी प्रवेश परीक्षा                           22 जून, 2020

आधिकारिक सूचना के अनुसार, काउंसलिंग का शेड्यूल और मोड की जानकारी अबी नहीं दी गई है। इसके लिए अलग से छात्रों को सूचित किया जाएगा। अधिक संबंधित अपडेट के लिए उम्मीदवार PGIMER की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें