फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa में बनेगा IIT का पर्मानेंट कैंपस, राज्य सरकारी ने दी मंजूरी

Mon, 02 Sep 2019 08:57 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने एक महत्वपूर्ण जानकारी दी है। आपको बता दें कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गोवा के पर्मानेंट कैंपस की स्थापना को गोवा कैबिनेट ने उत्तर गोवा जिले के सत्तरी में मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


सीएम प्रमोद सावंत ने बताया कि गुलेली पंचायत में आईआईटी गोवा का पर्मानेंट कैंपस स्थापित करने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने उत्तर गोवा के सत्तरी में मंजूरी मिल गई है। यह एक खुशखबरी है। इसके साथ ही सीएम ने ये भी बताया कि राज्य सरकार के अधीन ये कैंपस स्थापित किया जाएगा। बता दें कि 10 लाख वर्गमीटर राजस्व क्षेत्र में कैंपस बनाने की मंजूरी मिल गई है। 

बता दें कि पहले काणकोण और सांगे में ये कैंपस बनाने की बात थी। राज्य सरकार ने आईआईटी के पर्मानेंट कैंपस के लिए वहां जगह पसद की थी लेकिन स्थानीय निवासियों ने इस बात पर काफी विरोध किया। चूंकि विपक्ष के दबाव ज्यादा था इसलिए दोनों जगहों पर पर्मानेंट कैंपस नहीं बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ड्रीम जॉब का सपना होगा पूरा, इस क्षेत्र में 2023 तक निकलेंगी 10 लाख नौकरियां

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें