फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा : भीषण गर्मी का कहर, पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार; 16 अप्रैल तक स्कूल व आंगनवाड़ी बंद

Tue, 11 Apr 2023 11:22 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ओडिशा : मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को राज्य भर में बढ़ते तापमान के मद्देनजर 12 अप्रैल से 16 अप्रैल तक सभी आंगनवाड़ी केंद्रों और स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
लू से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर जाती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को राज्य भर में बढ़ते तापमान के मद्देनजर 12 अप्रैल से 16 अप्रैल तक सभी आंगनवाड़ी केंद्रों और स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को पेयजल और निरंतर बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने को भी कहा। ओडिशा में मंगलवार को नौ स्थानों पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार गया। 

विज्ञापन

मौसम विभाग ने कहा, बारीपदा में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राज्य की राजधानी भुवनेश्वर में अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यहां कई जिलों में 13 से 15 अप्रैल तक लू चलने की चेतावनी जारी की है। 
 

पटनायक ने एक आधिकारिक आदेश में कहा कि तीव्र लू की स्थिति को देखते हुए आंगनवाड़ी और 12वीं कक्षा तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल 12 अप्रैल से 16 अप्रैल, 2023 तक बंद रहेंगे। ओडिशा मंगलवार को नौ स्थानों पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर गया। मौसम विभाग ने कहा कि बारीपदा में उच्चतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राज्य की राजधानी भुवनेश्वर में अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
विज्ञापन


आईएमडी की ओर से बालासोर, सुंदरगढ़, क्योंझर, मयूरभंज, संबलपुर और झारसुगुड़ा सहित 13-15 अप्रैल तक कई जिलों के लिए लू की चेतावनी जारी की है। उत्तर-पश्चिमी/पश्चिमी शुष्क हवा और उच्च सौर सूर्यातप के कारण, अगले चार दिनों के दौरान आंतरिक ओडिशा में और राज्य के अन्य जिलों में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की और वृद्धि होने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें