फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: पटना यूनिवर्सिटी में 30 अप्रैल से शुरू होगी ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया

Fri, 24 Apr 2020 02:46 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पटना विश्वविद्यालय में नए अकादमिक सत्र के लिए ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया 30 अप्रैल से शुरू होगी। विश्वविद्यालय ने इसके लिए नोटिफिकेशन निकाला है। यहां पीजी और यूजी पाठ्यक्रमों के लिए तीस अप्रैल से ऑनलाइन दिखाले की प्रक्रिया शुरू होगी। स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 20 जून रखी गई है। इन पाठ्यक्रमों में आवेदन के लिए एंट्रेंस परीक्षा और साक्षात्कार जुलाई में होगा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए दूसरे चरण का लॉकडाउन चल रहा है जो कि तीन मई तक है। लॉकडाउन की वजह से सभी स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं। लॉकडाउन के मद्देनजर ही कई विश्वविद्यालयों में दाखिले की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है।

पटना विश्वविद्यालय में नए सत्र के लिए कक्षाएं 24 अगस्त से होंगी। पहली बार विश्वविद्यालय ने विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी में नियमित मास्टर पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा से छूट दी है। इन पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों का दाखिला उनके स्नातक में आए नंबरों के हिसाब से होगा। इससे पहले पटना विश्वविद्यालय में तीन अप्रैल से ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू होनी थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था। पटना यूनिवर्सिटी में दाखिले से संबंधित नोटिफिकेशन के लिए आप विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें