शैक्षिक योग्यता और आवश्यक कौशल
पटना हाई कोर्ट में रेगुलर मजदूर (ग्रुप-C) के पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसके लिए 8वीं से 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को साइकिल चलाने का ज्ञान होना अनिवार्य है। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और पात्रता मानदंड के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।
आयु सीमा
आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। महिला उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है। वहीं, राज्य के आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी।
वेतनमान
चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-1 के तहत 14,800 से 40,300 तक प्रति माह वेतन दिया जाएगा। यह वेतनमान सरकार द्वारा निर्धारित वेतन संरचना के अनुसार होगा। इसके अलावा, नियमानुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम चयन सूची में शामिल किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 700 आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹350 निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।