Parvesh Verma Education: प्रवेश वर्मा कितने पढ़ें लिखें हैं?
प्रवेश वर्मा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल, आर.के. पुरम से प्राप्त की। इसके बाद, उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोरीमल कॉलेज से कला में स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की। अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाते हुए, उन्होंने फोर्ड स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री प्राप्त की।
राजनीतिक करियर
प्रवेश वर्मा का राजनीतिक सफर 2013 में दिल्ली विधानसभा चुनाव से शुरू हुआ, जब उन्होंने महरौली सीट से जीत दर्ज की। इसके बाद, 2014 में उन्होंने पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट पर विजय प्राप्त की। 2019 में भी उन्होंने इस सीट पर जीत हासिल की। 2025 में उन्होंने अरविंद केजरीवाल को हराकर नई दिल्ली विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की, जिससे उनकी राजनीतिक स्थिति मजबूत हुई।
परिवार
प्रवेश वर्मा का जन्म 7 नवंबर 1977 को दिल्ली में हुआ था। वे दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के पुत्र हैं। उनके परिवार में माता साहिब कौर, भाई सिद्धार्थ सिंह वर्मा, पत्नी स्वाति वर्मा, और दो बेटियां सुनिधि और तृषा, एवं एक बेटा शिवेन वर्मा शामिल हैं।