फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसदीय समिति: नई शिक्षा नीति पर 30 जून तक राज्य बताएं कार्ययोजना

Thu, 11 Mar 2021 03:29 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
छात्र-छात्राएं - फोटो : iStock
विज्ञापन

नई  राष्ट्रीय शिक्षा नीति के निर्धारित लक्ष्यों को स्कूल शिक्षा के माध्यम से हासिल करने के लिए संसदीय समिति ने शिक्षा विभाग से 30 जून तक खाका तैयार कर पेश करने को कहा है।

विज्ञापन


स्कूल शिक्षा से लेकर उच्चशिक्षा के क्षेत्र तक तय करनी होगी जवाबदेही
इसमें शिक्षा विभाग को तिथिवार तय कार्यक्रम और कार्ययोजना के बारे में जानकारी देनी होगी। शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल संबंधी स्थायी समिति की मंगलवार को संसद में पेश रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

रिपोर्ट में कहा गया कि देश में स्कूली शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में जवाबदेही तय की जानी चाहिए। समिति ने सुझाव दिया है कि इसकी जानकारी वेबसाइट पर भी डाली जाए, जिससे आम जन को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों और निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने की समय सीमा का ज्ञान हो सकेगा।
विज्ञापन


समिति ने स्कूल शिक्षा के लिए 20 और उच्च शिक्षा के लिए 16 सिफारिशें दी है। इसमें स्कूली शिक्षा सबके लिए सुलभ हो इस पर जोर देते हुए खाली पदों पर तुरंत तैनाती करने को कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें