फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्किम टीईटी परीक्षा : 27 मार्च को दो पालियों में होगी परीक्षा

Wed, 10 Mar 2021 03:24 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

Sikkim TET Exam: सिक्किम शिक्षा विभाग ने सिक्किम टीईटी परीक्षा 2021 के लिए बुधवार को नई तिथि की घोषणा की है। यह परीक्षा राज्य में 27 मार्च को आयोजित होगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर नई तारीख को लेकर आधिकारिक अधिसूचना पढ़ सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट sikkimhrdd.org है। 

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-जेईई मेन 2021: जानिए 100 फीसदी स्कोर लाने वाले गुर अमृत पर क्यों बन रहे हैं मीम?


सिक्किम टीईटी की परीक्षा का आयोजन दो पालियों में होगा।  पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक होगी। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा का आयोजन दोपहर दो बजे से लेकर 4:30 बजे तक होगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए उपलब्ध होंगे। सिक्किम टीईटी परीक्षा के लिए अधिसूचना 19 अगस्त 2019 में जारी हुई थी। परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तिथि 15 सितंबर 2019 थी। इससे पहले यह परीक्षा 11 अप्रैल 2020 को आयोजित होनी थी। लेकिन वैश्विक कोरोना महामारी से बचाव के लिए लगे लॉकडाउन के कारण परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-सफलता की कहानी: नौकरी के साथ करते रहे यूपीएससी की तैयारी, दूसरे प्रयास में बने आईएएस


सिक्किम टीईटी परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। 

सिक्किम टीईटी परीक्षा शेड्यूल

 

पेपर टाइमिंग अवधि नंबर
सिक्किम टीईटी लेवल I 9.30 बजे से 12.00 बजे 2.30 घंटे 150
सिक्किम टीईटी सेवल  II 2.00 बजे से 4.30 बजे 2.30 घंटे 150

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें