फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pariksha Pe Charcha 2024: परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए पंजीकरण शुरू, पीएम मोदी छात्रों से करेंगे बातचीत

Thu, 14 Dec 2023 12:07 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Pariksha Pe Charcha 2024: परीक्षा पे चर्चा 2024 कार्यक्रम के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है। यह इस कार्यक्रम का सातवां संस्करण है। जिसमें पीएम मोदी छात्रो, अभिभावकों, शिक्षकों से बातचीत करते हैं।
विज्ञापन
परीक्षा पे चर्चा 2024 - फोटो : innovateindia.mygov.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Pariksha Pe Charcha 2024 Registration: शिक्षा मंत्रालय की तरफ से परीक्षा पे चर्चा (PPC 2024) कार्यक्रम के सातवें संस्करण के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परीक्षा पे चर्चा 2024 कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक लोगों को 12 जनवरी 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट innovateindia.mygov.in पर जाकर पंजीकरण कराना होगा। प्रतिभागी आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से स्वयं को माता-पिता, शिक्षक या छात्र के रूप में लॉगिन कर सकते हैं।

विज्ञापन

कक्षा 6 से 12 तक के लिए प्रतियोगिता

परीक्षा पे चर्चा एक वार्षिक कार्यक्रम है, जहां छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करने का अवसर मिलता है। यह प्रतियोगिता कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों के लिए खुली है। उन्हें अधिकतम 500 अक्षरों में अपना प्रश्न प्रधानमंत्री को भेजना होगा। मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि "माता-पिता और शिक्षक भी विशेष रूप से उनके लिए डिजाइन की गई ऑनलाइन गतिविधियों में भाग ले सकते हैं और अपनी प्रविष्टियां जमा कर सकते हैं।

पीपीसी 2024 तारीख

शिक्षा मंत्रालय जल्द ही पीपीसी 2024 की तारीख भी जारी करेगा। परीक्षा पे चर्चा के दौरान पीएम मोदी सलाह देंगे कि बिना किसी बात की ज्यादा चिंता किए 2024 में प्रवेश परीक्षाओं और बोर्ड परीक्षाओं में कैसे सफलता हासिल की जाए। परीक्षा पे चर्चा युवाओं के लिए तनाव मुक्त माहौल बनाने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बड़े आंदोलन - 'एग्जाम वॉरियर्स' का हिस्सा है।

विज्ञापन

पीपीसी किट उपहार

माय जीओवी पर प्रतियोगिताओं के माध्यम से चुने गए लगभग 2,050 छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को मंत्रालय द्वारा पीपीसी किट उपहार में दी जाएगी। पिछले साल, पीपीसी 27 जनवरी 2023 को नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित की गई थी। इस कार्यक्रम का दूरदर्शन, शिक्षा मंत्रालय के यूट्यूब चैनल, फेसबुक लाइव और MoE के ट्विटर अकाउंट पर सीधा प्रसारण किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें